छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता के 128 पदों पर सीधी भर्ती – ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा राज्य स्तरीय तृतीय श्रेणी उप अभियंता (सिविल एवं विद्युत/यांत्रिकी) के 128 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ये आवेदन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट पर स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
पदों का विवरण:
पदनाम | रिक्त पदों की संख्या | वेतनमान (Level-8) | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|---|---|
उप अभियंता (सिविल) | 118 | ₹35,400 - ₹1,12,400 | किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा |
उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) | 10 | ₹35,400 - ₹1,12,400 | किसी मान्यता प्राप्त संस्था से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा |
महत्वपूर्ण बिंदु:
✔️ छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
✔️ नियुक्ति में आरक्षण – छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार लागू रहेगा।
✔️ माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
✔️ परीक्षा नियम, पाठ्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
إرسال تعليق